Jharkhand

Apr 29 2024, 13:40

कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उप चुनाव के लिए किया नामांकन दर्ज़,सीएम चम्पाई सोरेन एवं अन्य मंत्री भी थे मौज़ूद

झारखंड डेस्क

गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए कल्पना मुर्मू सोरेन ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कोंग्रेस पार्टी के मंत्री आलमगीर आलम,मंत्री सत्यानंद भोक्ता के मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

कल्पना सोरेन नामांकन के लिए कल हीं हेलीकेप्टर से गिरिडीह पहुंच गयी थी।रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता के साथ समहाराणालय पहुंची और नामांकन पत्र दाखिल किया।अब कुछ हीं देर में एक सभा को भी संवोधित करेगी।

Jharkhand

Apr 29 2024, 09:31

आज 12 से 1 बजे के बीच कल्पना सोरेन गिरिडीह समाहरणालय में करेगी गांडेय उप चुनाव के लिए नामांकन

झारखंड डेस्क

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आज् 29 अप्रैल को गांडेय उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

 नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद रहेंगे। इसके लिए कल्पना सोरेन रविवार को हीं हेलीकॉप्टर से गिरिडीह पहुंच चुकी है। वे उत्सव उपवन में रात्रि विश्राम कर रही हैँ और् आज् सोमवार को पर्चा दाखिल करेंगी।

कल्पना सोरेन आज नामांकन दाखिल करने के लिये सड़क मार्ग से समाहरणालय के लिए निकलेंगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष 12.30 बजे से लेकर एक बजे के बीच वह नामांकन दाखिल करेगी।

 मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज् 11 बजे गिरिडीह हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद कल्पना सोरेन के साथ नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए समाहरणालय जायेंगे।

नामांकन के बाद पपरवाटांड़ फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन समेत गठबंधन के नेता संबोधित करेंगे।जनसभा में इंडिया गठबंधन के तमाम नेता मंच साझा करेंगे।

Jharkhand

Apr 28 2024, 22:08

कल्पना सोरेन कल करेंगी गांडेय उपचुनाव के लिए नामांकन, सास-ससुर का लिया आशीर्वाद


झारखंड डेस्क

रांची :पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी तथा झामुमो की उम्मीदवार कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा की गांडेय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी।

 इससे पहले कल्पना ने रविवार को मोरहाबादी स्थित आवास पर जाकर पार्टी सुप्रीमो तथा अपने ससुर शिबू सोरेन तथा सास रूपी सोरेन से मुलाकात की। उनके पांव छुए और आशीर्वाद लिया।

कल्पना सोरेन के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झामुमो सहित आइएनडीआइए के सहयोगी दलों के कई नेता मौजूद रहेंगे। उनके नामांकन के बाद वहां जनसभा भी होगी। गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2023 को सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद गांडेय सीट खाली हुई थी।

 भाजपा ने यहां दिलीप वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित है। यहां 20 मई को मतदान होगा।

Jharkhand

Apr 28 2024, 21:47

धनबाद टाउन हॉल में उपायुक्त ने की एसएसटी, एफएसटी ,एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक,नामांकन से चुनाव समाप्ति तक कहा रहे अलर्ट

झारखंड डेस्क

धनबाद : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने रविवार की संध्या न्यू टाउन हॉल में एसएसटी एवं एफएसटी के साथ आयोजित बैठक में कहा कि-नामांकन से लेकर चुनाव की समाप्ति तक स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) एवं फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) अलर्ट रहकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करें। एसएसटी स्थान बदल बदल कर चेक नाका लगाए।

 हर वाहनों की गहराई से जांच करें। धनबाद, झरिया एवं बाघमारा में विशेष सतर्कता बरते। चुनाव के दौरान धन बल का प्रयोग नहीं हो, यह सुनिश्चित करें।

 उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेगी। एसएसटी टीम 50000 रुपए से अधिक नगद राशि, भारी मात्रा में शराब, ड्रग्स, हथियार, गोला बारूद सहित मतदाताओं को प्रलोभन देने या डराने - धमकाने के लिए प्रयोग की जानी वाली वस्तुओं की बारीकी से जांच करेगी। 

जांच में ऐसी वस्तु मिलने पर उसे जब्त करेगी। वहीं 10 लख रुपए से अधिक की नगद राशि मिलने पर आयकर विभाग को सूचित करेगी। उपायुक्त ने कहा कि ड्यूटी के दौरान टीम का कोई भी सदस्य लापरवाही नहीं बरतेंगे। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे।

 बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन ने कहा कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम को हमेशा भ्रमणशील रहना है। जांच के दौरान प्रतिबंधित वस्तु मिलने पर उसकी पूरी वीडियोग्राफी करनी है। कोई भी ऐसी सामग्री जिससे चुनाव प्रभावित हो सकता है या मतदाताओं को प्रलोभन दिया जा सकता है उसे जब्त करना है।

 उल्लेखनीय है कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन ने 63 एसएसटी का गठन किया है। जिसमें धनबाद, झरिया व बाघमारा के लिए 12 - 12 तथा टुंडी, निरसा व सिंदरी के लिए 9 - 9 टीम है। टीम तीन शिफ्ट में चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगी। बैठक में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी श्री अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, एसडीओ श्री उदय रजक, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालीदास मुंडा, डीएसपी मुख्यालय 2 श्री संदीप कुमार गुप्ता, डीएसपी सीसीआर श्री सुमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Jharkhand

Apr 28 2024, 16:16

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चुनाव आयोग को भेजा स्टार प्रचारकों की सूची,

इस सूची में हेमंत सोरेन सहित 40 लोगों का नाम,*

झारखंड डेस्क

 झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्टार प्रचारकों में पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत 40 स्टार प्रचारक शामिल हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग को भेजी गई सूची में इसका उल्लेख किया है और ये सभी स्टार प्रचारक लोकसभा चुनाव में झारखंड समेत ओड़िशा, बिहार, बंगाल और असम में चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे।

हेमंत सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में अभी जेल में हैं। झामुमो को उम्मीद है कि उनकी जमानत हो सकती है। यही वजह है कि उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में है। प्रचार अभियान का नेतृत्व शिबू सोरेन करेंगे।

चुनाव आयोग को प्रेषित की गई सूची में लोहरदगा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधायक चमरा लिंडा का भी नाम है। यह पत्र लिंडा के बागी होने के पूर्व ही चुनाव आयोग को भेजा गया था।

स्टार प्रचारकों में ये हैं शामिल

स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन,

 नलिन सोरेन, 

स्टीफन मरांडी, 

मथुरा प्रसाद महतो, 

सविता महतो, 

सरफराज अहमद, 

बैद्यनाथ राम, 

विनोद पांडेय, 

फागु बेसरा, 

सुप्रियो भट्टाचार्य,

 दीपक बिरुवा, 

सुदिव्य कुमार सोनू, 

मिथिलेश ठाकुर, 

योगेंद्र महतो, 

अभिषेक कुमार पिंटू, 

नंदकिशोर मेहता, 

जोबा मांझी, 

समीर मोहंती, 

विजय हांसदा, 

महुआ माजी का नाम शामिल हैं।

इनके अलावा

 नीरल पूर्ति, 

रामदास सोरेन,

 दशरथ गगराई, 

बसंत सोरेन, 

हफीजुल हसन, 

बेबी महतो, 

निजामुद्दीन अंसारी,

 सुखराम उरांव, 

भूषण तिर्की, 

मंगल कालिंदी, 

विकास सिंह मुंडा, 

संजीव सरदार,

 दिनेश विलियम मरांडी व हेमलाल मुर्मू भी शामिल हैं।

बताते चलें कि, झारखंड मे आम चुनाव का पहला चरण देश में चौथे चरण के दौरान 13 मई को होगा और इसके चलते ही झामुमो के स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे।

Jharkhand

Apr 28 2024, 14:54

झारखंड में अगले चार दिनों तक रहेगी हीट वेव,मौसम विभाग ने किया अलर्ट,कोल्हान का तापमान सर्वाधिक


झारखंड डेस्क

झारखंड में अगले चार दिन तक भीषण हीट वेव (लू) चलने की संभावना है। कई जिलों में रविवार 28 अप्रैल से एक मई तक यानी अगले चार दिन तक भीषण हीट वेव (लू) चलने भी जानकारी मौसम विभाग ने दिया है।इसके कारण मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 

इस दौरान राज्य के पूर्वी भाग के जिला गोड्डा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक वृद्धि के आसार हैं।

मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि भीषण गर्मी के प्रभाव और बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। इधर, शनिवार को कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहने से वहां अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई।

कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

झारखंड के कई जिलों के लिए 30 अप्रैल और एक मई को लू का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कुछ जिलों के लिए ऑरेंज तो कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, साहिबगंज, बोकारो, देवघर और धनबाद शामिल हैं। वहीं यलो अलर्ट वाले जिलों में पश्चिम सिंहभूम, रांची, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, पलामू और गढ़वा शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, रांची समेत पूरे राज्य में रविवार से चार दिनों के दौरान कई हिस्सों में हीट वेव का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान रांची समेत कुछ हिस्सों में बादल भी छा सकते हैं। लेकिन इससे मौसम पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। भीषण गर्मी को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है।

कोल्हांन में तापमान सर्वाधिक 

रांची समेत राज्य के कई जिलों में शनिवार को भी हीट वेव की स्थिति रही। सरायकेला का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं संताल के गोड्डा में 43.6 डिग्री और पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 43 डिग्री तापमान रहा। हालांकि, रांची के तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 39.4 और न्यूनतम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। रांची समेत पलामू और आसपास के जिलों में हल्के बादल छाने से तापमान में एक-दो डिग्री तक कमी आयी। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया।

शनिवार को रिकार्ड की गयी तापमान (डिग्री में)

गोड्डा 43.6

जमशेदपुर 43.2

बहरागोड़ा 43.0

प. सिंहभूम 42.8

मेदिनीनगर 42.8

पाकुर 42.5

देवघर 41.9

जामताड़ा 41.6

बोकारो 41.1

रांची 39.4

Jharkhand

Apr 28 2024, 14:37

बोकारो:10 वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छा रिजल्ट नहीं लाने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज


झारखंड डेस्क

बोकारो। 10 वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छा रिजल्ट नहीं लाने वाले स्कूलों पर गाज गिरेगी। बोकारो की डीसी ने 61 स्कूलों को नोटिस जारी कर खराब परिणाम को लेकर जवाब मांगा है। इन स्कूलों में हाल ही में जारी हुए मैट्रिक के रिजल्ट में अपेक्षाकृत परिणाम नहीं आया था। जिला शिक्षा अधिकारी को 24 घंटे के भीतर खराब रिजल्ट को लेकर जवाब देना होगा। 

वहीं स्कूलों के प्रचार्यों की जवाबदेही तय करने के लिए जवाब मांगा गया है। डीसी ने संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं होने पर अगले आदेश तक स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया है।

इन स्कूलों का परीक्षा परिणाम है गड़बड़

जिन स्कूलों से जवाब मांगा गया है, मुख्य

 एसएस उवि-भेंडरा, उत्क्रमित 

उवि-पेंक, उत्क्रमित

 उवि-पोखरिया, उत्क्रमित 

उवि-मयूरडुबी, नेहरू स्मारक 

उवि-स्वांग, उत्क्रमित 

उवि-गोनियाटो, उत्क्रमित 

उवि-कोदवाटांड, उत्क्रमित 

उवि-चलकरी, उत्क्रमित उवि- 

मानगो, उत्क्रमित उवि- भस्की, 

उत्क्रमित उवि न्यू सेलेक्टेड ढोरी, 

उत्क्रमित उवि-रानीचिरका, 

मोडर्न उवि-गोमिया, उत्क्रमित 

उवि-ओरदाना, आदिवासी 

उवि-छप्परगढ़ा, उत्क्रमित 

उवि-कुर्कनालो, उत्क्रमित 

उवि-अरमो, प्रोजेक्ट बालिका 

उवि-भोजूडीह, उवि-दांतू, 

उत्क्रमित उवि-झोपड़ो, उत्क्रमित 

उवि-मंजुरा, उत्क्रमित 

उवि-संडेबाजार, उत्क्रमित 

उवि-चांदो, उत्क्रमित 

उवि-शंखाकुंडी, उत्क्रमित 

उवि-बहादुरपुर, उत्क्रमित 

उवि-रघुनाथपुर, उत्क्रमित 

उवि-महाल, 2उवि-चंदनकियारी, 

उत्क्रमित उवि-पुन्नू, नेहरू 

उवि-तेलो, उत्क्रमित 

उवि-मधुनिया, उत्क्रमित 

उवि-रंगामाटी, उच्च विद्यालय- बांधडीह, 

प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय-पेटरवार, 

राजेंद्र उच्च विद्यालय-जारंगडीह, 

प्रोजेक्ट बालिका उवि-कसमार, 

भूषण 2 उवि-नावाडीह, 

उत्क्रमित उवि-काटमकुल्ही, 

महावीर जी उवि-बिजुलिया, 

श्रमिक 2 उवि-तुपकाडीह, 

उवि-बरमसिया, रामविलास 2 

उवि-बेरमो, पंचानन राजबाला 2 

उवि-सतनपुर, एसएस 

उवि-टांडबालीडीह, उत्क्रमित 

उवि-कोरिया, 2उवि-गोमिया, 

उत्क्रमित उवि-सहारजोरी, 

उत्क्रमित उवि-सुरही, एसएस 2 

उवि-कसमार, क्ष्रेत्रनाथ

 2 उवि, हरनाद, उत्क्रमित 

उवि-अमलाबाद, सर्वोदय 2 

उवि-पिंड्राजोरा, 2 उवि-पथुरिया, 

उत्क्रमित उवि-बरदा, रामरतन 

उवि-ढोरी, उत्क्रमित 

उवि-चिलगड्डा, उत्क्रमित 

उवि-बगदा, उत्क्रमित 

उवि-बेलडीह, उत्क्रमित 

उवि-लंका, राज्यकीयकृत 

उवि-लकड़ाखंदा, उत्क्रमित 

उवि-चुगनू.

आपको बता दें कि इस बार परीक्षा परिणाम वाली सूची में बोकारो का नंबर काफी नीचे आया है, उसे पूरे प्रदेश में 19वां स्थान मिला है। पत्र में साफ कहा गया है कि परीक्षा परिणाम के खराब होने का साफ मतलब है कि प्री बोर्ड की अच्छे से तैयारी नहीं करायी गयी। शिक्षकीय कार्यों में लापरवाही बरती गयी। डीसी ने तीन से चार बिंदुओं पर सवाल पूछे गये हैं, जाहिर है सभी बिंदुओं का स्कूलों को स्पष्ट जवाब उपायुक्त को देना होगा। डीसी के तेवर से साफ है कि आने वाले दिनों में इन स्कूलों में शिक्षकों व प्रचार्यों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

Jharkhand

Apr 28 2024, 11:55

झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर NDA और INDIA आमने-सामने,जीत का दोनो कर रहें हैँ दावे,जानिये क्या है दोनो का मुद्दा...?

झारखंड डेस्क

रांची :झारखंड में लोकसभा तक पहुँचने के लिए रणभेरी बज चुकी है। इंडिया और एनडीए   

के योद्धा रण के लिए मैदान में तैयार हैँ। लेकिन जीत किनकी होगी और हार किनकी इसको लेकर जानता भी मंथन कर रही है ,मैदान में उतरे योद्धा भी मैराथन् कर रहे हैँ।

झारखंड में लोकसभा की 14 जीतने है।सभी 14 सीटों पर दो मुख्य गठबंधन एनडीए और इंडिया ब्लॉक ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामो की घोषणा कर दी है। जो उम्मीद पहले से थी लगभग उसी तरह से इंडिया ब्लॉक की कोशिश यह हुई है कि अलग-अलग लोकसभा सीट पर मुकाबला आमने-सामने का हो यानी भाजपा या आजसू के उम्मीदवार के मुकाबले में विपक्षी दलों की ओर से भी एक मजबूत उम्मीदवार हो और भाजपा विरोधी वोटों के बिखराव को रोका जा सके।

कुछ प्रमुख नेता निर्दलीय उतरे हैं चुनाव मैदान में राज्य में इंडिया ब्लॉक में चार राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस, झामुमो, राजद और सीपीआई माले को जगह मिली है। इन सबके बीच 7-5-1-1 फॉर्मूले पर सीट शेयरिंग भी हुई है। लेफ्ट की दो अन्य पार्टियां सीपीआई और सीपीएम को झारखंड इंडिया में जगह नहीं मिलने की वजह से कुछ स्थानों पर दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशी उतार जरूर रहे हैं, लेकिन इस बार जो स्थितियां बन रही हैं उसमें मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया के बीच ही होता दिख रहा है।

कुछ नेता जैसे लोहरदगा से चमरा लिंडा, राजमहल से लोबिन हेंब्रम अपना कितना प्रभाव छोड़ पाएंगे यह तो चार जून को मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा।

अधिकतर सीटों पर सीधा मुकाबला


राज्य की राजनीति को नजदीक से देखने और समझने वालों का मानना है कि टिकट बंटवारे में इंडिया ब्लॉक द्वारा की गई छोटी-मोटी गलतियों को छोड़ दें तो इस बार दोनों पक्षों द्वारा पूरी संजीदगी से अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इसलिए इस बार चुनावी मुकाबला आमने-सामने का होगा। एक तरफ इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार होंगे तो दूसरे सिरे पर एनडीए ब्लॉक के प्रत्याशीजो अपने कोर वोट को एकजुट रख पाएगा उनकी जीत सुनिश्चित होगी ।

 इस बार भाजपा ने ओबीसी को अपनी ओर करने की पूरी कोशिश की है। उन्होंने कहा कि संभवतः भाजपा के रणनीतिकार अगड़े वोटों पर अपनी स्वभाविक हिस्सेदारी मान कर पिछड़ों को लुभाने के प्रयास किया है और सामान्य सीटों पर ओबीसी को प्राथमिकता दी है। इसका कितना लाभ भाजपा-आजसू को मिलता है इस पर नतीजा निर्भर करेगा।

2019 के लोकसभा चुनाव में 14 में से 12 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 लोकसभा सीट में से राजमहल और सिंहभूम को छोड़ कर सभी 12 सीटों पर एनडीए (भाजपा और आजसू) ने जीत दर्ज की थी। वहीं 2019 में राजमहल सीट से झामुमो उम्मीदवार विजय हांसदा और सिंहभूम से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में गीता कोड़ा की जीत हुई थी । इस बार गीता कोड़ा सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं और झामुमो की जोबा मांझी से उनका सीधा मुकाबला है ।

एक नजर राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर


किसके-किसके बीच मुख्य मुकाबला होने की संभावना

राजमहल लोकसभा सीट


विजय हांसदा-झामुमो

ताला मरांडी-भाजपा

लोबिन हेंब्रम-निर्दलीय (घोषणा कर चुके हैं)

दुमका लोकसभा सीट


नलिन सोरेन- झामुमो

सीता लोकसभा

 गोड्डा लोकसभा सीट


प्रदीप यादव- कांग्रेस

निशिकांत दुबे-भाजपा

गिरिडीह लोकसभा सीट


मथुरा प्रसाद महतो- झामुमो

चंद्र प्रकाचौधरी-आजसू

जयराम महतो निर्दलीय

कोडरमा लोकसभा सीट


विनोद सिंह-सीपीआई माले

अन्नपूर्णा देवी-भाजपा

धनबाद लोकसभा सीट


अनुपमा सिंह-कांग्रेस

ढुल्लू महतो-भाजपा

हजारीबाग लोकसभा सीट


जेपी पटेल-कांग्रेस

मनीष जायसवाल-भाजपा

रांची लोकसभा सीट


यशस्विनी सहाय- कांग्रेस

संजय सेठ- भाजपा

लोहरदगा लोकसभा सीट


सुखदेव भगत- कांग्रेस

समीर उरांव- भाजपा

चमरा लिंडा -निर्दलीय

चतरा लोकसभा सीट


केएन त्रिपाठी- कांग्रेस

कालीचरण सिंह - भाजपा

पलामू लोकसभा सीट


ममता भुईयां- राजद

वीडी राम- भाजपा

खूंटी लोकसभा सीट


कालीचरण मुंडा- कांग्रेस

अर्जुन मुंडा - भाजपा

सिंहभूम लोकसभा सीट


जोबा मांझी- झामुमो

गीता कोड़ा- भाजपा

जमशेदपुर लोकसभा सीट


समीर मोहंती- झामुमो

बिद्युत बरण महतो- भाजपा

सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने किया एनडीए की जीत का दावा


झारखंड भाजपा के नेता प्रदीप सिन्हा कहते हैं कि राज्य में इस बार मुकाबला 2019 से भी बेहतरीन होगा. इस बार एनडीए पूरी तरह से इंडिया का सफाया करेगा. उन्होंने राजमहल और सिंहभूम सीट पर भी भाजपा की जीत का दावा किया है.

इस बार कांग्रेस का मुद्दा


इलेक्टोरल बांड घोटाला, महंगाई और बेरोजगारी 

वहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा कहते हैं कि भाजपा सभी सीटें जीतने की मुगालते में है. यह 2019 नहीं, बल्कि 2024 है. पीएम मोदी और भाजपा को अपने 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बतानी होगी. इसके साथ-साथ बेरोजगारी, महंगाई, इलेक्टोरल बांड्स मामले पर जनता के सवालों का जवाब देना होगा. कांग्रेस नेता ने कहा कि 2019 में पुलवामा और बालाकोट की वजह से राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाकर मोदी सत्ता में आ गए थे. इस बार मुद्दा जनता से जुड़ा है.

भाजपा का मुद्दा


भाजपा का झारखंड मुद्दा ,भ्रस्ट्राचार, परिवार बाद,

Jharkhand

Apr 27 2024, 18:08

कल्पना सोरेन: विषम परिस्थियों में शुरु हुई राजनितिक सफर की शुरुआत ,कुशल नेतृत्व का दिया परिचय,आइये जानते हैँ कल्पना सोरेन की बायोग्राफी

झारखंड डेस्क

हेमंत सोरेन को जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन सक्रिय राजनीति में कदम रखी। हलाकि इनका इस सफर की शुरुआत विषम परिस्थियों में हुई परन्तु इनके यह आगाज इतना शानदार रहा कि वह राजनीति में बहुत आगे तक जाने की क्षमता रखती है।

वैसे जैसे जैसे हेमंत सोरेन पर शिकंजा कसने कि तैयारी चल रही थी वैसे हीं उनके चुनावी सफर की शुरुआत कि तैयारी के लिए पृष्ठिभूमि भी तैयार कर ली गयी थी। यूं तो पक्की खबर कई महीनों से चल रही थी, बस आज उस खबर पर मुहर लगी है।

 अब गांडेय विधानसभा के उप चुनाव में कल्पना सोरेन को JMM ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। और यहां से जीत कर वे अपनी राजनीति पारी कि स्थायी रूप से शुरु करने वाली है।

 ऐसे में अचानक चर्चा में आयी और राजनीति में प्रभावी ढंग से शुरुआत कर लोगों के बीच अपने दमदार् उपस्थिति दर्ज कराने के बाद आम आदमी कल्पना सोरेन के बारे में जानना चाहते हैं। 

सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि आखिर कल्पना सोरेन के लिए गांडेय सीट ही क्यों चुनी गयी। इसकी सबसे बड़ी वजह है, कल्पना सोरेन का मूल रूप से झारखंड का निवासी ना होना।

कल्पना सोरेन मूल रूप से उड़ीसा की है


दरअसल कल्पना सोरेन का जन्म स्थान ओड़िशा है, लिहाजा वो अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखने के बावजूद झारखंड में अनुसूचित जनजाति का लाभ नहीं ले पायेंगी, इसलिए उनके लिए गांडेय की सामान्य सीट चुनी गयी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का ताल्लुक ओडिशा के मयूरभंज जिले में रहने वाले परिवार से हैं। 

हालांकि कल्पना सोरेन का जन्म रांची में हुआ। 1976 में जन्मीं कल्पना सोरेन ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई रांची में की थीं। पिछले कई वर्षों से कल्पना सोरेन रांची में एक प्राइवेट स्कूल का संचालन करती हैं।हालांकि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उनकी स्कूल संचालन में सक्रियता थोड़ी कम हुई है, लेकिन अभी भी उनका संचालित हो रहा है।

2006 में हेमंत के साथ परिण्य सूत्र में बंधी


7 फरवरी 2006 को हेमंत सोरेन के साथ शादी की बंधन में बंधी कल्पना सोरेन पहली बार सुर्खियों में हैं। दो बेटों की देखरेख करने वाली कल्पना सोरेन अब तक राजनीति से दूरियां बनाए रखती थीं, लेकिन समय-समय पर सीएम हेमंत सोरेन के साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर आती थीं। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की शादी अरेजेंड मैरिज थी और दोनों परिवारों की सहमति से बड़े ही धूमधाम से शादी हुई थी। उस वक्त हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन केंद्रीय कोयला मंत्री थे।

कितनी सम्पति की मालकीन है कल्पना


हेमंत सोरेन की ओर से वर्ष 2019 के चुनाव में निर्वाचन आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार कल्पना सोरेन के पास 94 लाख कैश थी। जबकि बैंक खाते में 2 लाख 55 हजार रुपए हैं। एचएस फ्यूल में कल्पना सोरेन की ओर से 2 लाख रुपये निवेश किया गया है। वहीं डाकघर के खातों में 6 लाख 79 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा एलआईसी और आईसीआईसीआई की 24 लाख की पॉलिसीज ले रखी है।

 वहीं हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति 8 करोड़ 51 लाख 74 हजार रुपये की संपत्ति थी। उनके नाम पर एक मारुति सियाज कार भी है, जिसकी कीमत 5 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।कल्पना सोरेन के बैंक अकाउंट और अन्य निवेश के अलावा 24 लाख 85 हजार रुपये की कीमत की गोल्ड ज्वैलरी और 9 लाख रुपये से ज्यादा की चांदी है। इसके अलावा कल्पना सोरेन के नाम तीन कॉमर्शियल बिल्डिंग्स हैं, जिसकी कीमत 4.87 करोड़ रुपये बताई गई है।

हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद शुरु हुई राजनितिक सफर


कल्पना सोरेन लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। माना जाता है कि परिवार के भीतर महत्वपूर्ण भूमिका हैं। राजनीतिक तौर पर बेहद सक्रिय परिवार के बीच रहने के बावजूद कल्पना राजनीतिक तौर पर सक्रिय रहने से खुद को बचा लेती हैं। हालांकि सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी की वजह से वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाने की चर्चा जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के त्यागपत्र के बाद से ही हो रही थी। 

उस समय ऐसा कहा गया था कि कल्पना सोरेन के लिए आगे का रास्ता बनाने के लिए सरफराज अहमद की गांडेय सीट खाली कराई गई है। कल्पना सोरेन मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है, इसलिए वो एसटी की सुरक्षित सीट से चुनाव नहीं लड़ सकती है। यही कारण है कि कल्पना सोरेन के लिए सुरक्षित सीट का चुनाव किया गया है।

Jharkhand

Apr 27 2024, 17:14

पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड के चतरा, कोडरमा और हजारीबाग के लिए भी अधिसूचना जारी, शुक्रवार। नामांकन शुरु,20 को को होगा मतदान


झारखंड डेस्क

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए अधिसूचना जारी हो गयी।इसके साथ ही झारखंड में तीन लोकसभा सीटों - चतरा, कोडरमा और हजारीबाग के लिए नामांकन पत्र भरना शुक्रवार को शुरू हो गया। दस्तावेज जमा करने के पहले दिन भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। तीनों सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।

अपना नामांकन दाखिल करने से पहले पत्रकारों से बात करते थे। कालीचरण सिंह ने कहा, कि "मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं पार्टी का आभारी हूं। मुझे यकीन है कि लोग भाजपा के पक्ष में वोट डालेंगे, क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास चाहते हैं।" 

दरअसल, भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद सुनील कुमार सिंह की जगह कालीचरण सिंह को मैदान में उतारा है, जिन्होंने 2019 में कांग्रेस के मनोज कुमार यादव को 3.77 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन दाखिल करना सुबह 11 बजे शुरू होता है और पांचवें चरण के मतदान की प्रक्रिया की आखिरी तारीख 3 मई तक हर दिन दोपहर 3 बजे समाप्त होता है।

नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को होगी और ऐसे दस्तावेज वापस लेने की अंतिम तिथि 6 मई है।

तीन लोकसभा क्षेत्रों में 28.29 लाख महिलाओं सहित 58.22 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। कालीचरण के अलावा बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा से और विधायक मनीष जयसवाल को हज़ारीबाग लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।

विपक्षी गुट INDIA से, कांग्रेस ने विधायक जेपी पटेल, जो हाल ही में भाजपा से आए हैं, को हज़ारीबाग से और पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी को चतरा संसदीय क्षेत्र से नामांकित किया है. विपक्ष की सहयोगी पार्टी सीपीआई-एमएल (एल) ने कोडरमा सीट से अपने बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया हैँ